जर्मनी में इस्लामी चरमपंथी को उम्रक़ैद

प्रकाशित

जर्मनी की एक अदालत ने एक इस्लामी चरमपंथी को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है.

कोसोवो के रहने वाले अल्बानियाई मूल के एरिड उका को फ़्रैंकफ़र्ट हवाई अड्डे पर दो अमरीकी विमान चालकों की हत्या का आरोप है.

उका ने पिछले साल अमरीकी विमान चालकों के एक समूह पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं, जिसमें इन दोनों की मौत हो गई थी.