मालदीव के राष्ट्रपति ने जल्द चुनाव से इनकार किया
प्रकाशित
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वाहिद हसन ने जल्दी चुनाव से इनकार कर दिया है.
पूर्व राष्ट्रपति मोहमम्द नशीद ने कहा था कि उन्हें जबर्दस्ती पद से हटाया गया था और उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग की थी.
बीबीसी के साथ साक्षात्कार में राष्ट्रपति हसन ने कहा कि मौजूदा हालात शांत और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लायक नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र के एक दूत फ़िलहाल मालदीव में हैं और राजनैतिक गतिरोध को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.





















