कैमरा बनाने वाली कंपनी ओलंपस के पूर्व अध्यक्ष गिरफ़्तार

प्रकाशित

जापान में पुलिस ने कैमरा बनाने वाली कंपनी ओलंपस के पूर्व अध्यक्ष युयोशी किकुकावा को देश के अबतक के सबसे बड़े वित्तीय घोटाले के सिलसिले में गिरफ़्तार कर लिया है.

किकुकावा पर ओलंपस में 1.7 अरब डॉलर के घाटे को छिपाने में हिस्सा लेने का आरोप है.

संवाददाताओं का कहना है कि ओलंपस अप्रैल में होने वाली शेयरधारकों की बैठक में अपने बोर्ड सदस्यों में से आधों को हटाकर इस स्कैंडल से निपटने की कोशिश कर सकता है.