इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 रन से हरा दिया

प्रकाशित

अबू धाबी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय क्रिकेट सीरिज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 रन से हरा दिया है.

पाकिस्तान को जीत के लिए 251 रन बनाने थे लेकिन उनकी पूरी टीम 230 रन पर आउट हो गई.

इस तरह से इंग्लैंड ने सीरिज में 2-0 की बढ़त हासिल करली है.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए थे.

कप्तान एलेस्टर कुक ने सबसे ज़्यादा 102 रन बनाए जबकि रवि बोपारा ने 58 रनों का योगदान दिया.

चार मैचों की श्रंखला का पहला एकदिवसीय मैच इंग्लैंड ने 130 रनों से जीता था.