मैच फिक्सिंग के आरोप में 'सुनहरी सीटी' को जेल

प्रकाशित

चीन की एक अदालत ने एक चोटी के पूर्व फुटबॉल रेफरी को मैच फिक्स करने के आरोप में साढ़े पांच साल जेल की सजा सुनाई है.

लू जुन की गिनती एशिया के शीर्ष रैफरियों में होती थी और उन्हें दो बार एशियन फुटबॉल संघ ने 'रेफरी ऑफ द इयर' के सम्मान से नवाजा था.

लू जुन को 'गोल्डन व्हिसल' यानी 'सुनहरी सीटी' के उपनाम से जाना जाता था.

लू जुन ने एक लाख डॉलर से ज़्यादा रकम रिश्वत में लेकर कम से कम सात मैच फिक्स करने की बात मानी है. इन मैचों में अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच भी शामिल है.