कोलकाता : चिदंबरम के कार्यक्रम में नहीं आईं ममता बनर्जी
प्रकाशित
केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कोलकाता में एक समारोह में एनएसजी हब का उदघाटन किया है. चिदंबरम ने समारोह में कहा कि आंतरिक सुरक्षा पूरे देश के लिए एक चिंता है.
हालांकि इस समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी नहीं आई. उन्होंने मुकुल रॉय को अपने प्रतिनिधि के तौर पर भेजा.
गौरतलब है कि आतंकवाद से निपटने में आतंकवाद रोधी सभी उपायों के नियंत्रण एवं समन्वय के लिए हाल ही में गठित नेशनल काउंटर टेरेरिज्म सेंटर (एनसीटीसी) या राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केन्द्र का विरोध करने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं.
एनसीटीसी का विरोध कर रहे नेताओं का कहना है कि इस एजेंसी को जो अधिकार दिए गए हैं उससे भारत के संघीय ढाँचे में राज्य के अधिकारों का हनन होगा.





















