'टैंकों से दो घंटे की बमबारी में बच्चों समेत 30 लोग मारे गए'

प्रकाशित

सीरियाई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि होम्स शहर में भीषण बमबारी में बच्चों समेत कम से कम 30 लोग मारे गए हैं.

स्थिति पर नज़र रखने वाले एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि विद्रोहीयों के कब्जे वाले बाबा अम्र जिले में दो घंटे तक टैंकों से सैकड़ों गोले फेंके गए हैं.

उनके मुताबिक अनेक इमारतें केवल मलबे के ढेर बनकर रही गई हैं.

रेड क्रॉस ने सीरियाई सरकार और विद्रोहियों से अपील की है कि वे रोज़ाना संघर्षविराम के समय पर सहमत हों ताकि आम नागरिकों को बाहर निकाला जा सके और चिकित्सा सामग्री प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचाई जाए.