पेशावर में धमाका, छह की मौत

प्रकाशित

पाकिस्तान के पेशवार शहर में बस अड्डे पर एक धमाका हुआ है जिसमें छह लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं.

पुलिस का कहना है कि यह धमाका कबायली इलाके वज़ीरिस्तान की ओर जाने वाले वाहनों के अड्डे पर हुआ जिसमें छह लोग मारे गए और 30 के करीब घायल हो गए.