जेल में बंद मुक्केबाज दुनिया के सबसे धनी खिलाड़ी
प्रकाशित
दुनिया के सबसे धनी खिलाड़ियों की नवीनतम सूची में फ्लोएड मेवेदर शीर्ष स्थान पर हैं जो फिलहाल जेल में बंद हैं.
घरेलू हिंसा के मामले में तीन महीने की सजा काट रहे मेवेदर ने बीते साल दो मुकाबलों से 8.5 अरब डॉलर कमाए हैं.
एक अन्य मुक्केबाज मेन्नी पेक्विआओ इस सूची में दूसरे स्थान पर है. ये सूची फॉर्ब्स ने तैयार की है.
बीते एक दशक से इस सूची में शीर्ष पर चल रहे गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वूड्स फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं.





















