अफगानिस्तान: भ्रष्टाचार से लड़ने की करज़ई की अपील

प्रकाशित

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने सरकारी अधिकारियों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार-विरोधी कानून लाने में उनका समर्थन करें.

संसद के दोनों सदनों और न्यायपालिका की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए करज़ई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर काफी ज़ोर दिया.

अफगानिस्तान में भ्रष्टाचार एक आम सा चलन माना जाता है लेकिन इसका खात्मा करने की सरकार की कोशिशें नाकाम रही हैं.