अमरीका करेगा बोको हराम के खिलाफ कार्रवाई

प्रकाशित

रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक अमरीका नाईजीरिया के इस्लामी चरमपंथी गुट बोको हराम के तीन मुख्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

एजेंसी के मुताबिक वाशिंगटन इन तीन लोगों पर ‘विदेशी चरमपंथी’ का लेबल लगाएंगें और अमरीका में मौजूद उनकी संपत्ति पर फ्रीज़ कर देंगें.

हाल ही में नाईजीरिया में बोको हराम ने ईसाइयों के खिलाफ बहुत से हमलों की ज़िम्मेदारी ली है जिसके बाद से अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा पर गुट के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है.

जिन तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात हो रही है, उनके नाम हैं – अबुबक्र शेकाऊ, अबुबक्र अदम काम्बार और खालिद अल बरनावी.