पश्चिमी चीन में दो तिब्बति युवकों ने खुद को आग लगाई
प्रकाशित
पश्चिमी चीन में दो तिब्बति युवकों ने खुद को आग लगा ली है. सरकारी मीडिया के मुताबिक इनमें से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक का शरीर बुरी तरह से जल गया है.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये दोनों युवक किंघाई प्रांत में तिब्बति आज़ादी के ध्वज लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने खुद को आग लगा ली.
पिछले एक साल में 30 से ज़्यादा बौद्ध भिक्षुओं और उनके समर्थकों ने चीन के विरोध में खुद को आग लगाई है.





















