पाराग्वे के नए राष्ट्रपति ने कहा, तख्तापलट नहीं किया

प्रकाशित

पाराग्वे के नए राष्ट्रपति फेडेरिको फ्रांको ने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती फर्नांडो लूगो को राष्ट्रपति पद से हटाया जाना तख्तापलट नहीं है.

बतौर राष्ट्रपति अपनी पहली प्रेस कांफ्रेस में फ्रांको ने कहा कि लोकतंत्र के किसी भी नियम की अवहेलना नहीं की गई है.

शुक्रवार को महाभियोग के जरिए लूगो को हटाए जाने के बाद फ्रांको ने राष्ट्रपति पद संभाला. लातिन अमरीका की बहुत सी सरकारों ने लूगो को हटाए जाने का विरोध किया है.

संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने पांच आरोपों के तहत लूगो पर महाभियोग की प्रक्रिया चलाई. इसमें पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प में 17 लोगों के मारे जाने का आरोप भी शामिल था.