जर्मनी की अदालत ने सुनाया खतने के खिलाफ फैसला
प्रकाशित
जर्मनी की एक जिला अदालत ने व्यवस्था दी है कि बिना किसी चिकित्सकीय कारण के किसी लड़के का खतना करना एक अपराध है.
कोलोन की अदालत के इस फैसले से मुसलमान और यहूदी समूहों में गुस्सा है जिनके लिए खतना एक धार्मिक प्रतिबद्धता है.
अदालत ने ये फैसला तब सुनाया जब खतना किए गए चार वर्षीय एक मुसलमान लड़के को अस्पतला में भर्ती कराने की नौबत आ गई.





















