नाइजीरिया में राष्ट्रपति ने तेल कंपनी के बड़े अफसर हटाए

प्रकाशित

नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने सरकारी तेल कंपनी के प्रबंध निदेशक और कई अन्य अफसरों को हटाकर उनके स्थान पर नई नियुक्ति की हैं.

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि ये कदम व्यापाक पारदर्शिता और जवाबदेही के हितों को ध्यान में रख कर उठाया गया है.

जनवरी में तेल के दाम बढ़ाए जाने पर नाइजारिया में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए.

तब से राष्ट्रपति जोनाथन पर तेल की बर्बादी और सरकारी तेल कंपनी में भ्रष्टाचार को रोकने का बहुत दबाव था.