बैंकों की मदद के लिए यूरोजोन नेताओं में सहमति

प्रकाशित

आर्थिक संकट से जूझ रहे यूरोजोन में वित्तीय स्थायित्व को बहाल करने के लिए नए उपायों पर यूरोजोन नेताओं के बीच सहमति बन गई है.

इस खबर के बाद एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में उछाल देखे गए.

सारे नेता इस बात के लिए तैयार हो गए हैं कि संकट से जूझ रहे बैंकों को सीधे तौर पर पैसे भेजे जाएं नाकि सरकार के माध्यम से.

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष हर्मन वैन रॉमपाइ ने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया है जबकि बीबीसी के यूरोप संवाददाता ने इस फैसले को जर्मनी के लिए एक बड़ा बदलाव कहा है.

इस समझौते का मुख्य मकसद स्पेन के संकटग्रस्त बैंकों की मदद करना है.