लीबिया: जेल नरसंहार की याद

प्रकाशित

सोलह वर्षों में पहली बार लीबिया के लोग 1996 में एक जेल में हुए नरसंहार की याद मना रहे हैं.

लीबिया के पूर्व राष्ट्रपति कर्नल मोअम्मर गद्दाफी के कार्यकाल में 1996 में राजधानी त्रिपोली के अबु सालिम जेल में लगभग 1300 बंदियों को गोली से भून डाला गया था.

जेल में बंद कैदी जेल में बेहतर सुविधा और निष्पक्ष तरीके से मुकदमा चलाए जाने की मांग कर रहे थे तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गोली मार दी.

गद्दाफी के दौर में लीबिया के लोग उस घटना को याद भी नही कर सकते थे लेकिन उनके सत्ता से हट जाने के बाद लीबिया के लोग उसको सार्वजनिक तौर पर याद कर रहे हैं.