ईरान से तेल आयात करने पर कोई फैसला नहीं- कीनिया
प्रकाशित
कीनिया की सरकार के अनुसार उन्होंने इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं किया है कि वो ईरान से 3 करोड़ बैरल तेल आयात करेगा या नहीं.
अमरीका और यूरोपीय संघ ने ईरान से तेल आयात करने पर प्रतिबंध लगा रखा है.
कीनिया के बिजली मंत्रालय के प्रवक्ता पैट्रिक न्योइक ने माना है कि पिछले महीने दोनों देशों के बीच एक तात्कालिक समझौता हुआ लेकिन वो कानूनी तौर पर मान्य नहीं है.
अमरीका ने अन्य देशों से आग्रह किया है कि वो ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को देखते हुए वहां से तेल आयात ना करे.





















