संदिग्ध विद्रोही सैनिकों को प्रताड़ित किया जा रहा है: ह्यूमन राइट्स वॉच
प्रकाशित
मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच ने बांग्लादेश से कहा है कि वो वर्ष 2009 के विद्रोह के सिलसिले में पकड़े गए लगभग 6,000 सीमा-प्रहरियों के खिलाफ सामूहिक मुकदमा रोक दे.
संगठन का कहना है कि इनमें से कई को हिरासत के दौरान प्रताड़ित किया जाता है और बिजली के झटके लगाए जाते हैं.
संगठन का कहना है कि इनमें से 47 सैनिकों की हिरासत में ही मौत हो चुकी है और जो बच गए हैं, उनमें से ज्यादातर की किडनी खराब हो गई और उन्हें आंशिक रूप से लकवा मार गया है.
ह्यूमन राइट्स वॉच ने बांग्लादेश सरकार से कहा है कि वो इन आरोपों की पड़ताल के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति बनाए और इन सैनिकों के खिलाफ मुकदमे की निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे.





















