नाइजीरिया में जातीय हिंसा में 35 से ज़्यादा ईसाइयों की मौत
प्रकाशित
नाइजीरिया में सेना ने कहा है कि जोस शहर के नज़दीक ईसाई गांवों पर हमलों में 37 लोग मारे गए हैं.
सेना के एक प्रवक्ता का कहना था कि सुरक्षा बल और हमलावरों के बीच कई घंटों तक लड़ाई हुई जिसमें 20 से ज़्यादा हमलावर मारे गए.
एक ईसाई गुट के प्रवक्ता का कहना था 13 गांवों पर हमला हुआ था.
हाल के वर्षों में जोस शहर के आस-पास ईसाईयों और मुसलमानों के बीच कई बार जातीय हिंसा और संघर्ष की घटनाएं हुई हैं.





















