उत्तर कोरिया में डिज़नी कार्टून किरदार दिखे स्टेज पर
प्रकाशित
उत्तर कोरिया में नए नेता किम जॉन्ग उन के लिए हुए एक कॉन्सर्ट में स्टेज पर लोग डिज़नी कार्टून किरदार मिकी माउस और विनी द पूह की वेशभूषा में नज़र आए हैं.
पश्चिमी कार्टून किरदारों की इस असाधरण उपस्थिति से दुनिया से अलग-थलग पड़े उत्तरी कोरिया में पिछले वर्ष किम जॉन्ग-इल की मौत के बाद एक संभावित सांस्कृतिक बदलाव के बारे में सवाल उठ रहे हैं.
सरकारी मीडिया का कहना है कि किम जॉन्ग-इल के बेटे और देश के मौजूदा नेता, किम जॉन्ग-उन की इस वर्ष साहित्य और कला में नाटकीय बदलाव लाने की योजना है.
हाल के वर्षों में उत्तर कोरिया में बच्चे डिज़नी कार्टून किरदारों को पहले से ज़्यादा पहचानने लगे हैं हालांकि ये सामान चीन से आयात किया जाता है.





















