मेडल का वादा नहीं कर सकती: सानिया मिर्ज़ा
प्रकाशित
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को यह भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया कि भारत लंदन ओलिंपिक खेलों में कितने मेडल जीत सकता है, लेकिन उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का वादा ज़रूर किया है.
सानिया ने कहा, "मैं समझती हूं कि मेडल की कोई संख्या तय करना सही नहीं होगा. लंदन ओलिंपिक जाने से पहले हम सभी पर दबाव है. हम मेडल का वादा नहीं कर सकते लेकिन अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे." सानिया मिर्ज़ा 27 जुलाई से शुरू होने वाले ओलिंपिक खेलों में महिलाओं के युगल मुकाबलों में रश्मि चक्रवर्ती और मिक्स्ड डबल्स में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट पर उतरेंगी.





















