बॉय स्काऊट्स में समलैंगिकों को सदस्यता नहीं
प्रकाशित
अमरीका में बॉय स्काऊट्स संस्था ने कहा है कि वह समलैंगिक लोगों को सदस्यता नहीं देगी.
ये फैसला दो साल की चर्चा के बाद लिया गया है.
बीबीसी के वॉशिंगटन संवाददाता का कहना है कि संस्था का कहना है कि वह लोगों के रुझान के बारे में तो नहीं पूछती लेकिन जो लोग खुद को समलौंगिक बता चुके हैं, वो उन्हें सदस्यता नहीं देगी.
दस साल पहले अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बॉय स्काऊट्स को ऐसे लोगों को सदस्यता न देने का अधिकार है.





















