टोक्यो में बड़े भूकंप की 'आशंका' ज़्यादा

जापान में पिछले साल ज़बरदस्त भूकंप आया था
इमेज कैप्शन, जापान में पिछले साल ज़बरदस्त भूकंप आया था
प्रकाशित

जापान में शोधकर्ताओं का कहना है कि टोक्यो में अगले कुछ वर्षों में बड़ा भूकंप आने की काफ़ी आशंका है, जबकि सरकारी अनुमान के मुताबिक़ इतनी जल्दी भूकंप आने की आशंका नहीं है.

यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोक्यो की टीम ने कहा है कि इस बात की 70 फ़ीसदी आशंका है कि इलाक़े में अगले चार साल में रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है.

जबकि सरकार के मुताबिक़ तीन दशकों में ऐसा भूकंप आने के 70 फ़ीसदी आसार हैं.

शोधकर्ताओं के आँकड़ों में इस बात का ध्यान रखा गया है कि पिछले साल आई सूनामी और भूकंप के बाद टोक्यो के आस-पास भूकंपीय गतिविधि बढ़ गई है.

आँकड़ें

शोधकर्ताओं का कहना है कि पिछले साल मार्च के बाद से टोक्यो में बार-बार भूकंप आने लगा है.

वहीं रॉयटर्स के मुताबिक़ सरकारी अधिकारी ने कहा है कि टोक्यो यूनिवर्सिटी के आँकड़ें जिस मॉडल पर आधारित हैं वो सरकारी मॉडल से अलग है.

जापान में आख़िरी बार बड़ा भूकंप 1923 में आया था जब 7.9 तीव्रता वाले भूकंप में एक लाख से ज़्यादा लोग मारे गए थे.

टोक्यो दरअसल ऐसी जगह स्थित है तीन बड़ी महाद्वीपीय प्लेटें मिलती हैं- यूरेशिया, पैसेफ़िक और फ़िलिपीन सी प्लेट. ये धीरे-धीरे एक दूसरे से टकरा रही हैं, जिससे दबाव बन रहा है.