फ़्लोरिडा में सिंकहोल का जानलेवा ख़तरा

सिन्कहोल
    • Author, प्रोफेसर लैन स्टीवर्ट
    • पदनाम, प्रज़ेन्टर, होरिज़न: स्वैलेड बाई ए सिन्कहोल
  • प्रकाशित

"आपको पता है यह इस तरह का अनुभव था जिसका अहसास अभी भी जिंदा है...लगता है गुड़गड़ाहट हो रही है... शोर मच रहा है...चारों ओर कुछ घूम रहा है."

यह अहसास अभी भी उप पुलिस अधिकारी डगलस डुवाल को सत्ता रही है जब वह 28 फरवरी 2013 की शाम को, ताम्पा के उपनगरीय शांत क्षेत्र में एक आपातकालीन कॉल आने के बाद गए गए थे.

यहां एक बंगले के अंदर, जमीन धंस गई थी और नींद में सोए 37 वर्षीय जेफ बुश को बिस्तर समेत जमीन ने निगल लिया था.

सिन्कहोल

उनके भाई जेरेमी पागलों की तरह उसे बाहर निकालने के लिए खुदाई करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जेफ का शरीर जमीन की गहराई में चला गया था और कभी नहीं मिला.

डगलस डुवाल ने जेरेमी को गड्ढे से बाहर घसीट कर दूसरी दुर्घटना होने से रोका.

प्राकृतिक आपदा जिसमें जेफ बुश मारा गया उसे "सिन्कहोल" कहा जाता है. यह सिन्कहोल का अब तक अकेला मामला है.

सिन्कहोल

पिछले कुछ वर्षों में, रात के वक्त चीन और ग्वाटेमाला में विशाल सिन्कहोल के मामले दिखाई दिए हैं, लेकिन फ्लोरिडा में खतरा सबसे बड़ा है.

अभी पिछले अगस्त में ही डिज्नी वर्ल्ड के पास एक रिसॉर्ट परिसर, 20 मीटर के विशाल गड्ढे में गिर पड़ा.

सिंकहोल की घटना जिसमें जेफ मारे गए, के कारणों को समझने की कोशिश करने के लिए मैंने फ्लोरिडा की यात्रा की और समझने की कोशिश की है कि राज्य की भौगोलिक स्थिति में ऐसा क्या है जो इसे दुनिया में स्निकहोल की राजधानी में स्थापित कर रहा है.

सिन्कहोल

यहां के कुछ जगहों की प्राकृतिक बनावट ऐसी है जहां जमीन के नीचे खोखलापन है.

यहाँ अम्लीय बारिश और सतह के नीचे के पानी की वजह से धीरे धीरे उपसतह में खोखलापन, आ जाता है ऐसा नीचले हिस्से में मौजूद चूना पत्थर की सतह के खोखला होने की वजह से होता है.

सिन्कहोल

अक्सर, सतह का रेत और कीचड़ इसमें बह जाता है और गड्ढों वाला कार्स्ट तैयार होता है.

इसतरह के "कवर-कॉलेप्स" सिन्कहोल फ्लोरिडा के लिए एक घातक खतरा हैं .

जांच में पता चला है कि एक "कवर-कॉलेप्स" सिन्कहोल जेफ बुश के बेडरूम के सीधे नीचे तैयार हो गया था. जिससे यह घटना हुई.

सिन्कहोल

सिंकहोल की घटना फ्लोरिडा भर में बहुत आम हैं. दक्षिण से उत्तर में जॉर्जिया के सीमा तक, राज्य के लगभग पूरे हिस्से में नीचे चूना पत्थर की परत है जो नीचे की ओर भूजल के साथ घुलता रहता है और बारिश के कारण आद्रता बढ़ने से ऊपर की ओर से घुलता रहता है.

हर साल 6500 से अधिक सिन्कहोल बीमा दावों की रिपोर्ट हो रही हैं. जो फ्लोरिडा में वकीलों और भूवैज्ञानिकों के लिए एक धूम की तरह है.

जेफ बुश की मौत सिन्कहोल की पहली जानलेवा घटना है. उसकी मौत ने पश्चिम फ्लोरिडा के लोगों में गंभीर चिंता पैदा कर दी है. सिन्कहोल की घटना बढ़ती जा रही है.

फ्लोरिडा में सिंकहोल की घटना बढ़ने के कारण अनिश्चित है. इसकी बढ़ोत्तरी रहस्यपूर्ण हैं. अभी "सिन्कहोल मौसम" चल रहा है और ऐसी स्थिति में फ्लोरिडा की जलवायु के साथ कुछ करने की जरूरत है.

सिन्कहोल

शुष्क मौसम में भूजल का स्तर नीचे हो सकता है और इससे पानी से भरे गड्ढ़ों में पानी का दबाव कम हो जाएगा और सिन्कहोल की घटना कम हो जाएगी.

कृषि के लिए भूजल निकालने की वजह से भी बड़े पैमाने पर स्निकहोल की घटना हो रही है. यह बढ़ती मानव दबावों की याद दिलाते हैं.

एक तरह से, फ्लोरिडा के बढ़ते स्निकहोल क्षति के लिए असली कारण हम खुद हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)