अनचाहे ईमेल से अब तुरंत पाएँ छुटकारा

इमेज स्रोत, Reuters
अमूमन जीमेल पर स्पैम काफी कम आते हैं. अगर हॉटमेल के मुक़ाबले देखें तो गूगल ने वो कर दिखाया है जो माइक्रोसॉफ़्ट नहीं कर पाया.
अनचाहे ईमेल गूगल पर कम ही आते हैं इसलिए लोगों की ये पहली पसंद बन गया है.
अगर इसके बाद भी आपको कोई अनचाहे ईमेल आते हैं तो आप इन्हें अनसब्सक्राइब कर सकते हैं.
जीमेल ब्लॉग में दी <link type="page"><caption> जानकारी</caption><url href="http://gmailblog.blogspot.in/2015/09/stay-in-control-with-block-and.html" platform="highweb"/></link> के अनुसार इसका इस्तेमाल ऐसे लोगों या कंपनियों के लिए किया जा सकता है जो आपके कहने के बावजूद भी अपने ईमेल भेजने बंद नहीं करते हैं.
मोबाइल पर ये फीचर गूगल ने कुछ हफ़्ते पहले ही शुरू किया है.
ऐसे ईमेल बंद करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के जीमेल ऐप में स्क्रीन की दाहिनी तरफ ऊपर के तीन बिंदु को क्लिक करना होगा.
उसके बाद 'ब्लॉक सेन्डर' के विकल्प को चुनें और भेजने वाले का नाम वहां लिख दें. ऐसा करने के बाद उस ईमेल से आपके इनबॉक्स में ऐसा कोई मेल नहीं दिखाई देगा.
अगर आप एंड्रॉयड का पुराना वर्ज़न इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्पैम ईमेल एड्रेस के बारे में जानकारी देनी पड़ेगी. यह तय है कि आपको ईमेल आना बंद हो जाएगा.

इमेज स्रोत, GOOGLE
कई बार आपको कुछ ऑनलाइन स्टोर या वेबसाइट से न्यूज़लेटर आते हैं जिन्हें आप कभी नहीं पढ़ते हैं.
अगर आप ऐसे ईमेल से सिर्फ़ unsubscribe करना चाहते हैं तो सिर्फ उस लिस्ट से unsubscribe पर क्लिक कर दीजिये.
ऐसा करने के लिए भी आप तीन बिंदु वाले आइकॉन पर जाकर क्लिक कीजिए. उसके बाद आपको unsubscribe का विकल्प दिखेगा.
बस क्लिक करने के बाद आपको वो ईमेल नहीं दिखाई देंगे.
ऐसे ईमेल ब्लॉक या unsubscribe करने के बाद स्पैम फ़ोल्डर में जाएंगे और अगर आप चाहेंगे तो स्पैम फ़ोल्डर से ऐसे ईमेल अनब्लॉक भी कर सकते हैं.
इन्हें ब्लॉक या unsubscribe करने के लिए भी आप अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























