सोशल: ' Welcome करुण. मैं यहां अकेला महसूस कर रहा था'

करुण नायर
प्रकाशित

"तीन सौ क्लब में तुम्हारा स्वागत है नायर. मैं 12 साल आठ महीने से यहां काफ़ी अकेला महसूस कर रहा था. ऑल द बेस्ट. मज़ा आ गया."

वीरेंद्र सहवाग ने करुण नायर को उनके तिहरे शतक पर कुछ ऐसे बधाई दी.

करुण नायर से पहले सिर्फ़ वीरेंद्र सहवाग ही एकमात्र भारतीय बल्लेबाज़ थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया. सहवाग ने अपने करियर में दो तिहरे शतक बनाए.

वीरेंद्र सहवाग

नायर का तिहरा शतक पूरा होते ही लोगों ने करुण को बधाइयां देनी शुरू कर दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर नायर को मुबारकबाद दी.

नरेंद्र मोदी का करुण नायर पर ट्वीट

उन्होंने लिखा, "आपको बधाई हो करुण. हम सब आपकी इस उपलब्धि से बेहद ख़ुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं."

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, "अनिल कुंबले के कोच रहते भारतीय टीम अच्छा कर रही है. गुडबाय फ़ॉरेन कोच."

मयूर पटोदकर नाम के ट्विटर यूज़र ने लिखा, "नायर लंबी रेस के घोड़े साबित होंगे."

रंजीत नायक नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "वक़्त आ गया है जब सरकार 300 रुपए का नोट जारी करे और उसमें करुण नायर की फ़ोटो हो."

वीरेंद्र सहवाग
इमेज कैप्शन, वीरेंद्र सहवाग भारत की ओर से टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं

मल्हार देशमुख ने लिखा, "भारत को नया वीरेंद्र सहवाग मिल गया है. नायर ने ना सिर्फ़ तिहरा शतक बनाया बल्कि बेहद तेज़ तिहरा शतक बनाया."

तिहरा शतक जड़ने के बाद ख़ुद करुण नायर ने कहा, ''पहला शतक हमेशा अहम होता है. इसके बाद ज़्यादा दबाव महसूस नहीं किया और अपने शॉट खेलने पर ध्यान दिया. मुझे स्वीप खेलना पसंद है.''

उन्होंने कहा, ''मेरे पिता मेरे ज़्यादातर मैच देखते हैं, इसलिए माता-पिता के मैच देखने आने की वजह से मुझ पर कोई ख़ास दबाव नहीं था.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)