पेशावर में फिर बम धमाका

प्रकाशित
पुलिस के अनुसार पाकिस्तान के पेशावर शहर में फिर से एक विस्फोट हुआ है.
इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं.
समाचार एजेंसी एपी ने एक पुलिस अधिकारी मंज़ूर ख़ान के हवाले से कहा है कि जहाँ विस्फोट हुआ है वह एक व्यावसायिक परिसर है.
वहाँ पाकिस्तान एयरलाइन का कार्यालय, सरकारी बीमा कंपनी, बैंक और कई मीडिया समूह के दफ़्तर हैं.
दो दिन पहले पेशावर के प्रेस क्लब में भी एक विस्फोट हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.
इससे पहले पेशावर में एक अदालत परिसर के बाहर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोग मारे गए थे.
पाकिस्तान में अक्तूबर से ही लगातार विस्फोट हो रहे हैं और अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
पाकिस्तानी सेना ने तालेबान के ख़िलाफ़ व्यापक कार्रवाई शुरु की है, इसके बाद से तालेबान ने जवाबी हमले शुरु किए हैं.

























