भारत-वेस्टइंडीज़ मैच का स्कोर

प्रकाशित
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार को चैंम्पियंस ट्रॉफ़ी का अहम मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज़ को बल्लेबाज़ी का मौका दिया है.
भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर नहीं खेल पा रहे हैं क्योंकि उनके पेट में दर्द है. उनकी जगह दिनेश कार्तिक खेल रहे हैं. हालांकि भारत प्रतियोगिता से बाहर हो चुका है और ये मैच केवल औपचारिकता मात्र है.
<link type="page"><caption> स्कोर देखने के लिए क्लिक करें</caption><url href="http://news.bbc.co.uk/sport1/shared/fds/hi/statistics/cricket/scorecards/2009/9/83942/html/scorecard.stm" platform="highweb"/></link>
दक्षिण अफ़्रीका में जारी इस प्रतियोगिता में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान से हार गया था और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.





















