कैसी रही है दोनों की फ़ाइनल की राह

इमेज स्रोत, AFP
भारत और श्रीलंका को फ़ाइनल तक पहुँचने में एक-एक हार का सामना करना पड़ा है. एक नज़र इस राह पर-
श्रीलंका-
ग्रुप ए- श्रीलंका के सात विकेट पर 332 रनों के जवाब में कनाडा 122 पर ऑल आउट. 210 रनों से जीत मिली.
ग्रुप ए- पाकिस्तान के सात विकेट पर 277 रनों के जवाब में श्रीलंका नौ विकेट पर 266 रन ही बना सका. 11 रन से हार मिली.
ग्रुप ए- कीनिया के 142 रनों के जवाब में श्रीलंका ने सिर्फ़ एक विकेट के नुक़सान पर 146 रन बना लिए. नौ विकेट से जीत मिली.
ग्रुप ए- ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध तीन विकेट पर 146 रनों के श्रीलंकाई स्कोर पर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया.
ग्रुप ए- श्रीलंका के छह विकेट पर 327 रनों के जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 188 रनों पर सिमट गई. 139 रनों से जीत मिली.
ग्रुप ए- श्रीलंका के नौ विकेट पर 265 रनों के जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 153 रनों पर आउट. 112 रनों से जीत मिली.
क्वॉर्टर फ़ाइनल- इंग्लैंड के छह विकेट पर 229 रनों के जवाब में श्रीलंका ने बिना विकेट गँवाए 231 रन बनाए. 10 विकेट से जीत मिली.
सेमीफ़ाइनल- न्यूज़ीलैंड के 217 रनों के जवाब में श्रीलंका ने पाँच विकेट पर 220 रन बनाए. पाँच विकेट से जीत मिली.
भारत-
ग्रुप बी- भारत के चार विकेट पर 370 रनों के जवाब में बांग्लादेश नौ विकेट पर 283 रन बना सका. 87 रनों से जीत मिली.
ग्रुप बी- भारत के 338 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने भी आठ विकेट पर 338 रन बना दिए. मैच टाई हो गया.
ग्रुप बी- आयरलैंड के 207 रनों के जवाब में भारत ने पाँच विकेट के नुक़सान पर 210 रन बनाए. पाँच विकेट से जीत मिली.
ग्रुप बी- नीदरलैंड्स के 189 रनों के जवाब में भारत ने पाँच विकेट के नुक़सान पर 191 रन बनाए. पाँच विकेट से जीत मिली.
ग्रुप बी- भारत के 296 रनों के जवाब में दक्षिण अफ़्रीका ने सात विकेट पर 300 रन बना दिए. तीन विकेट से हार मिली.
ग्रुप बी- भारत के 268 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम 188 रन ही बना सकी. 80 रनों से जीत मिली.
क्वॉर्टर फ़ाइनल- ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट पर 260 रनों के जवाब में भारत ने पाँच विकेट के नुक़सान पर 261 रन बना लिए. पाँच विकेट से जीत मिली.
सेमीफ़ाइनल- भारत के नौ विकेट पर 260 रनों के जवाब में पाकिस्तान 231 रन ही बना सका. 29 रनों से जीत मिली.

























