भारत-वेस्ट इंडीज़: तीसरा वनडे रद्द

हुदहुद
इमेज कैप्शन, (हुदहुद के असर को देखते हुए तीसरा वनडे रद्द कर दिया गया)
प्रकाशित

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच मंगलवार को विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव संजय पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया विशाखापत्तनम में चक्रवर्ती तूफ़ान हुदहुद के असर को देखते हुए ये फ़ैसला किया गया.

ब्रावो और धोनी

हुदहुद, रविवार को विशाखापत्तनम के तट से टकराया था.

पाँच मैचों की वनडे सिरीज़ अभी 1-1 की बराबरी पर है.

कोच्चि में पहला मैच वेस्टइंडीज़ ने जीता था, जबकि भारत ने दिल्ली में हुआ मैच जीता.

चौथा मैच 17 अक्तूबर को धर्मशाला में और आख़िरी मैच 20 अक्तूबर को कोलकाता में खेला जाना है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>