आडवाणी ने पूरा किया ग्रैंड डबल

इमेज स्रोत, pankaj advani
भारत के पंकज आडवाणी ने ब्रिटेन के रॉबर्ट हॉल को हराकर विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में टाइम फॉर्मेट का खिताब हासिल किया.
आडवाणी ने ब्रिटेन के लीड्स में हॉल को एकतरफ़ा मुक़ाबले में 1928-893 से पराजित किया.
उन्होंने इस तरह चैंपियनशिप में दोहरा ख़िताब हासिल किया.
भारतीय खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर प्वाइंट फॉर्मेट का ख़िताब जीता था.
कांस्य पदक
बेंगलुरू के 29 साल के खिलाड़ी आडवाणी का यह 12वां विश्व खिताब है. भारत के ही बी. भास्कर को कांस्य पदक मिला.

आडवाणी को सेमीफ़ाइनल में डेविड कोजियर के ख़िलाफ़ ज़बर्दस्त संघर्ष करना पड़ा था.
लेकिन फाइनल में उन्होंन हॉल को हावी होने का मौका नहीं दिया.
अपनी इस जीत पर ख़ुशी जताते हुए आडवाणी ने कहा कि उन्होंने 2008 में बेंगलुरू में ग्रैंड डबल किया था, लेकिन भारत के बाहर दोहरी सफलता हासिल करना सुखद अहसास है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























