रफ़ाएल नडाल यूएस ओपन से बाहर

रफ़ेल नडाल
प्रकाशित

स्पेन के रफ़ाएल नडाल यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

आठवीं वरीयता प्राप्त नडाल को तीसरे दौर में 32वीं वरीयता प्राप्त इटली के फ़ाबियो फोगनिनी ने पाँच सेटों के संघर्ष में 3-6, 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी.

ये पहली बार है जब दो सेट में बढ़त हासिल करने के बाद नडाल कोई ग्रैंड स्लेम मुक़ाबला हारे हों.

इस हार के साथ ही नडाल का हर सत्र में कम से कम एक प्रमुख ख़िताब जीतने का दस साल से चला आ रहा सिलसिला भी टूट गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>