सेमी फ़ाइनल में पेस और बोपन्ना की टक्कर

प्रकाशित

साल के आख़िरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में मिक्सड डबल्स का सेमी फाइनल मुक़ाबला भारतीयों के लिए बेहद ख़ास होगा.

सेमी फ़ाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस आमने-सामने होंगे.

भारत के ये दोनों खिलाड़ी यूएस ओपन के आठवें दिन अपने-अपने मैच जीतकर सेमी फाइनल में दाख़िल हुए.

चौथी वरीयता प्राप्त पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस ने रोमानिया की जोड़ी सिमोना हालेप और होरिया टेकाऊ को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई.

जीत

वहीं बोपन्ना ने अपनी जोड़ीदार चीन ताइपे की जोड़ीदार युआंग जान छान के साथ मिल कर चीन ताइपे की सु वेई सीह और फिनलैंड के हेनरी कोंटीनेन की जोड़ी को हराया.

दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और छान की जोड़ी ने सीह और कोंटीनेन की जोड़ी को एक घंटे 50 मिनट चले मुकाबले में 7-6, 5-7, 13-11 से हराया.

इस बीच, बोपन्ना ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए पुरुष डबल्स के क्वॉटरफ़ाइनल में भी जगह बना ली है जहां उनके जोड़ादर हैं रोमानिया के फ्लोरीन मैगरिया.

अब इस जोड़ी का मुक़ाबला ब्रिटेन के डोमेनिक इंगलोट और स्वीडन के रॉबर्ट लिंडश्टेड की जोड़ी से होगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>