लाइफ़ में 'पद्मश्री' है, 'पद्मा' नहीं : पंकज

इमेज स्रोत, Reuters
- Author, विदित मेहरा
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
- प्रकाशित
"मेरी लाइफ़ में 'पद्मश्री' है पर 'पद्मा' नहीं"
ऐसा हंसकर कहते हैं भारत के बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी, जब उनसे शादी का सवाल पूछा गया.
पंकज ने रविवार को एडिलेड में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का ख़िताब जीता जो कि उनका चौदहवां विश्व ख़िताब है.
उन्होंने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 1168 अंकों से हराया.
'सानिया के लिए ख़ुश हूँ'

पिछले महीने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया.
कई अख़बारों ने यह छपा था कि पंकज ने इस पर एतराज़ जताया जबकि पंकज इससे इंकार करते हैं.
पंकज ने कहा, "लोग आपकी कही बातों को मोड़ तरोड़ कर पेश करते हैं और मेरे साथ वही हुआ. मैंने और सानिया ने एक साथ खेलना शुरु किया था. मैं तो बस सरकारी नीतियां पर बात कर कहा था पता नहीं ये बात कहां से आ गई."
उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी को इस अवार्ड से नवाज़ा जाना बहुत ही बड़ी बात होती है और मुझे सानिया के लिए बहुत ख़ुशी है कि उन्हें इस अवार्ड से नवाज़ा गया है."
अभी पंकज नवम्बर के महीने में मिस्र में होने वाली वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























