दक्षिण की यात्रा पर निकले राहुल

इमेज स्रोत, Reuters
गुरुवार को हमारी जिन ख़बरों पर नज़र होगी उनमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का दौरा और श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन प्रमुख हैं.
दौरे की शुरुआत में राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली ज़िले में शाम साढ़े चार बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनका शाम छह बजे किसानों से मिलने का भी कार्यक्रम है.
शुक्रवार को वो आंध्र प्रदेश जाएंगे. विभाजन होने के बाद राहुल गांधी का यह आंध्र प्रदेश का यह पहला दौरा होगा. राज्य में कांग्रेस का जनाधार पहले की तुलना में कमज़ोर हुआ है.
राहुल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर ज़िले में पदयात्रा करेंगे. इस दौरान वो किसानों और बुनकरों से मिलेंगे.
टीम का चयन

इमेज स्रोत, Reuters
श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच खेलने जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का चयन गुरुवार को होगा.
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच 12 अगस्त से गाले में खेलेगी. दूसरा टेस्ट मैच 20 अगस्त से कोलंबो और तीसरा टेस्ट मैच 28 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.
इससे पहले 6 से 8 अगस्त तक भारतीय टीम श्रीलंका चेयरमैन इलेवन के साथ वॉर्म अप मैच भी खेलेगी.
सीनेट में पेशी

इमेज स्रोत, AP
अंतरराष्ट्रीय ख़बरों में, अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी और अमरीकी ऊर्जा मंत्री अरनेस्ट मोनिज़ गुरुवार को सीनेट की फॉरेन रिलेशंस कमेटी के सामने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के प्रमाण पेश करेंगे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


























